छपरा, फरवरी 19 -- जलालपुर। थाना क्षेत्र के संवरी मठ गांव में एक किशोरी ने पेड़ से फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। घटना बुधवार की सुबह की बताई गई है। मृतका अनामिका कुमारी ग्रामीण उदय शंकर की 17 वर्षीया पुत्री बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल में भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह करीब चार बजे से वह गायब थी। लेकिन किसी ग्रामीण व पुलिस को इस बारे में सूचना नहीं दी थी। गांव के किसी लड़के ने उसका शव फंदा से लटकते देखा तो हल्ला किया जिसके बाद ग्रामीणों को जानकारी हुई। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। ग्रामीणों के बीच तरह तरह की चर्चा है। छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल एकमा। स्थानीय थाना पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी लंगड़ा ट...