बांका, फरवरी 16 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सलैया गांव के रमापति ठाकुरबाड़ी प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर शनिवार की शाम बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव फुल्लीडुमर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार एवं स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ शामिल हुए। जहां कथा ज्ञान स्थल पर आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद दास, उपाध्यक्ष दिवाकर पांडेय, सचिव संजय कुमार तांती, अशोक यादव, रामानंद यादव आदि के साथ मुलाकात कर चल रहे कथा ज्ञान यज्ञ की जानकारी ली। यहां मालूम हो कि बीते शुक्रवार यानी 14 फरवरी को कलश शोभा यात्रा के बाद कथा ज्ञान यज्ञ शुरू किया गया। जो 20 फरवरी तक चलेगा। जहां मंदरांचल के आचार्य रविकिशोर जी महाराज प्रतिदिन दो सत्रों में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एवं शाम 7 बजे से 11 बजे तक कथा वाचन कर रहे है...