हाथरस, जनवरी 5 -- सादाबाद। ग्राम पंचायत सलेमपुर की प्रधान श्रीमती गुड़िया देवी और प्रतिनिधि रवि पहलवान के नेतृत्व में सलेमपुर खेल मैदान पर आयोजित होने जा रहे सलेमपुर चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां तेज हो गई हैं। टूर्नामेंट आयोजन समिति के सदस्यों ने खेल मैदान का निरीक्षण कर पिच तैयार कराने का कार्य प्रारंभ करा दिया है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने अपनी एंट्री कराई है। इन टीमों को चार ग्रुपों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप से दो-दो टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में विजयी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और सेमीफाइनल जीतने वाली दोनों टीमें 26 जनवरी को सलेमपुर खेल मैदान पर होने वाले भव्य फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट के दौरान कुल 19 रोमांचक मुकाबले खेले ...