नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- 70 और 80 के दशक में स्क्रीनराइटर सलीम-जावेद की जोड़ी ने फिल्मों में कमाल कर दिया था। कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानियां, डायलॉग लिखे और फिर ये जोड़ी टूट गई। पिछले साल दोनों के रिश्ते पर एक वेब सीरीज भी आई थी। लेकिन 12 साल साथ में काम करने के बाद 1982 में ये जोड़ी टूट गई। अब इस बारे में सलीम खान ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे एक दिन जावेद अख्तर आए और उन्होंने साफ कह दिया कि अब वो अलग काम होना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने कभी उनसे अलग होने का कारण नहीं पूछा। मैजिक मोमेंट्स के साथ बातचीत में जब सलीम-जावेद की जोड़ी टूटने का कारण पूछा गया तो इसपर सलीम खान ने कहा, "मुझे भी कभी समझ नहीं आया, किसी और को कैसे समझाऊं? एक दिन अचानक उसने कहा कि वह अलग होना चाहता है। हम सुबह से रात तक साथ काम करते थे। जब उसने कहा कि मैं अलग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.