पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कुलाधिपति सह राज्यपाल के द्वारा गठित सलाहकार समिति के सदस्य पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति विवेकानंद सिंह बनाए गए हैं। बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 एवं पटना विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 की धारा 36 की उपधारा (7) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुलाधिपति द्वारा राज्य के विश्वविद्यालयों में लागू अधिनियमों व परिनियमों के प्रारूप निर्माण एवं विद्यमान परिनियमों में संशोधन के संबंध में विशेषज्ञ राय प्राप्त करने हेतु एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में कुलपति पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रोफेसर विवेकानंद सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस समिति का गठन बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन एवं सुझावों के लिए किया गया है। प...