नई दिल्ली, फरवरी 21 -- सलमान खान ने कई स्टार किड्स को लॉन्च किया है और जब बात अपने भांजा-भांजी और भतीजे-भतीजी की होती है तो सलमान उन्हें कैसे छोड़ सकते हैं। अब सलमान ने हाल ही में दुबई में अपने भांजे अयान अग्निहोत्री का गाना लॉन्च किया है। इस दौरान ना सिर्फ फैंस बल्कि अरबाज खान, सोहेल खान, नेहा धूपिया और अंगर बेदी भी थे।क्या बोले सलमान इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एक वीडियो में सलमान नेपोटिज्म तक की बात करते हैं। वह बोलते हैं यही नेपोटिज्म है। इस बात को सुनकर अयान, उनके पैरेंट्स और बाकी दर्शक भी हंसने लगे। बता दें कि अयान, अतुल अग्निहोत्री और अवीरा खान अग्निहोत्री के बेटे हैं। उनकी बेटी भी है अलीजेह अग्निहोत्री। अलीजेह अग्निहोत्री ने साल 2023 में फिल्म फर्रे से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म चली नहीं थी।अयान...