नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- हम आपको साल 1998 में रिलीज हुई उस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो उस साल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के गाने भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे। इस फिल्म में सलमान खान मेल लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में बिग बॉस 19 के घर में नजर आ रहीं कुनिका सदानंद भी नजर आई थीं। कुनिका सदानंद सलमान खान की मां के रोल में नजर आई थीं।पहचानिए फिल्म का नाम क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है प्यार किया तो डरना क्या? फिल्म में सलमान खान से साथ काजोल नजर आई थीं। फिल्म में कुनिका सदानंद सलमान खान की सौतेली मां के रोल में नजर आई थीं।फिल्म में नजर आए थे ये सितारे सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। सलमान, काजोल और कुनिका के अलावा ...