जमशेदपुर, जून 17 -- टाटानगर-खड़गपुर रेलमार्ग के सलगाझुरी में थर्ड लाइन का काम शुरू हो गया। सोमवार को चक्रधरपुर मंडल के एडीआरएम विनय कुजूर निर्माण कार्य का जायजा लेने टाटानगर पहुंचे। इधर, सलगाझुरी में लाइन ब्लॉक के कारण हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस अपडाउन में 20, 21, 23 व 24 जून को रद्द रहेगी। वहीं, टाटानगर-खड़गपुर पैसेंजर 19 से 24 जून और टाटानगर-खड़गपुर मेमू ट्रेन 20 से 24 जून तक नहीं चलेगी। झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन भी 22 व 24 जून को रद्द होगी, जबकि टाटानगर-खड़गपुर और खड़गपुर-टाटानगर मेमू 16 से 24 जून तक रद्द रहेगी। ट्रेनों के रद्द होने से घाटशिला, चाकुलिया व अन्य स्टेशनों के सैकड़ों यात्रियों को परेशानी होगी। बताया जाता है कि लाइन ब्लॉक के कारण रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 जून को टाटानगर के बजाय कोटशिला, राजाबेड़ा, आद्रा, मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.