सहरसा, दिसम्बर 3 -- सलखुआ, एक संवाददाता।सलखुआ प्रखंड में इस वर्ष सरकारी पैक्सों पर धान खरीद की रफ्तार बेहद धीमी है। 11 पंचायतों वाले इस प्रखंड में चयनित किस्म का धान लेने और सीसी में पैसा नहीं रहने व भुगतान में देरी से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि पैक्सों पर सिर्फ भीभी-11 पत्थल तौर किस्म का धान ही खरीदा जा रहा है। यह मोटा और चमकदार धान होता है। सरकारी दर के अनुसार लगभग 2369 रुपये प्रति क्विंटल कीमत पर पैक्सों में धान खरीदी होती है। किसानों ने बताया कि इस किस्म के अलावा अन्य धान लेने में पैक्स कर्मी रुचि नहीं दिखाते। किसानों ने आरोप लगाया कि पैक्स पर हाइब्रिड, कटक, बरोगर किस्म का धान स्वीकार नहीं किया जाता। ये पतली व चावल लाल होने के कारण इस किस्म की धान नहीं लेते हैं।सरकारी खरीद में सुस्ती के कारण किसान अपनी उपज को खुले बाजार म...