कोडरमा, मार्च 9 -- कोडरमा, संवाददाता। कोडरमा प्रखंड की इंदरवा पंचायत के सलईडीह में आयोजित 11 दिनी श्री श्री 1008 शिव सह संकट मोचन हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु अपनी इच्छा शक्ति अनुसार 12 घंटे और 24 घंटे की भी यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में बना हुआ है। बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए हैं। इसके कारण महायज्ञ में दूर-दूर से भी लोग पहुंच कर पूजा- अर्चना के साथ मेले का आनंद उठा रहे हैं। महायज्ञ को लेकर नौ मार्च को नगर भ्रमण और 10 मार्च को शिव प्राण प्रतिष्ठा,संकट मोचन हनुमत प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी रात अखंड हरि कीर्तन शुरू होगा। 11 मार्च को हरि कीर्तन के साथ ब्राह्मण भोजन, कन्या पूजन और भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.