जहानाबाद, फरवरी 22 -- सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह डॉ विनायक पद्माकर ने किया आयोजित सम्मेलन में आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह ने पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से चर्चा किया कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था सूर्य मंदिर परिसर में रविवार को सर्व हिंदू समाज के द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संघ व समाज के लोगों ने भाग लिया। उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह डॉ विनायक पद्माकर ने किया। आयोजित सम्मेलन में आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह ने पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक समरसता जरूरी है। जाति के आधार पर भेदभाव अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जन्म से जात नहीं कर्म से जात की परंपरा रही है। हमारे शास्त्रों में अनेकों ...