बोकारो, फरवरी 22 -- बोकारो इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पिरामल स्वास्थ्य मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीएसएमआरआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। यह समझौता सेक्टर-09 स्थित सर्व स्वास्थ्य केंद्र के संचालन के लिए किया गया है। जो स्थानीय परिधीय क्षेत्रों और वंचित वर्ग के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए समर्पित एक व्यापक स्वास्थ्य केंद्र होगा। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ बीबी करुणामय की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। बोकारो इस्पात संयंत्र की ओर से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम कुमार अग्रवाल तथा पिरामल स्वास्थ्य की ओर से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.