हरिद्वार, मार्च 24 -- हरिद्वार। सर्व सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष जैन ने खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर को ज्ञापन देकर निःशुल्क शिक्षा से संबंधित दाखिला प्रक्रिया में पंजीकरण न करने वाले विद्यालयों पर कार्यवाही की मांग की है। आशीष जैन का कहना है कि विद्यालयों के आरटीई में पंजीकरण न करने से कक्षा 1 के लिए कोई विद्यालय उपलब्ध नहीं दिखा रहा है, जिससे अभिभावक कक्षा 1 के लिए आरटीई के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन करने में असमर्थ हैं। आशीष जैन ने यह भी कहा है कि विद्यालय अपने यहाँ कम सीटें दिखा रहे हैं, जिससे योजना का लाभ सही संख्या में बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इस संदर्भ में भी विद्यालयों के रेजिटर की जाँच करने और उचित कार्यवाही करने की माँग की है। आशीष जैन ने कहा कि उक्त विद्यालयों की मनमानी और शिक्षा का अधिकार अधिनियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.