सहारनपुर, मार्च 18 -- रामपुर मनिहारान। नगर में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने जागरूकता निकाली। रैली में शामिल बच्चो ने नगर भ्रमण कर सर्व शिक्षा अभियान के तहत लोगो को परिषदीय स्कूलों में अपने बच्चों का पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया। सर्व शिक्षा अभियान के तहत पीएम श्री कन्या विद्यालय के स्कूली बच्चों ने मेरा गांव मेरा विद्यालय के तहत रैली निकाली। रैली में स्कूली बच्चे सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाना है, बेटा बेटी एक समान सबको शिक्षा सबको ज्ञान आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस स्कूल पर संपन्न हुई।इंचार्ज शशिबाला, ईरा चौहान, नीतू कपिल, नीरज दुआ, सोनिया, संयोगिता, ओमलता आदि रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.