सिद्धार्थ, मार्च 7 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय पूर्व नाम राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। यह जानकारी मिशन शिक्षण संवाद के पढ़ाई से प्रतियोगिता अभियान के संयोजक एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दयाशंकर पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार केवल अपने ही जनपद में आवेदन करने का प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है कोई भी छात्र छात्रा जो आवेदन की अर्हता पूरी करता हो प्रदेश के किसी भी विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों विकल्प मौजूद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.