लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रदेश भर में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती मनाई गई। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित इन विद्यालयों में अहिल्याबाई होल्कर की ओर से शिक्षा व समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। यही नहीं निबंध, कविता और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण की ओर से विद्यालयों में छात्रों को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाकर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वह नारी सशक्तीकरण, धर्मनिष्ठ शासन और सामाजिक न्याय की प्रतीक थीं। ऐसी महान विभूतियों के जीवन संघर्ष के बारे में जानकारी देकर छात्रों को प्रेरित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...