देहरादून, अक्टूबर 2 -- सर्वोदय मंडल की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांधी पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सर्वोदय के वरिष्ठ सदस्य हरवीर सिंह कुशवाहा द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना कराई गई। सभी ने रघुपति राघव राजा राम..गीत गाकर उन्हें नमन किया। डॉ. रवि चोपड़ा ने गांधी और शास्त्री के जीवन और कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्ष यश वीर आर्य ने बापू और शास्त्री के उजले आचरण और विचारों से जुड़े प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम में सर्वोदय मंडल के जसपाल दुग्गल,राम चंद्र यादव, रश्मि पैनुली, भागवत प्रसाद मकवाना, रोहन चंदेल, नंदी, संजय शर्मा, पिंकी बिष्ट, मोहम्मद इस्माइल, प्रेम पंचोली, प्रविन्द त्यागी, राजेंद्र शाह, कृष्णा पाल त्यागी, विभोर, डॉक्टर एस एन सचान, परमा नन्द शर्मा, राजेंद्र राणा, सीमा, ओम प्रकाश महेद्रु, ...