समस्तीपुर, जनवरी 11 -- सिंघिया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ देने के लिए करीब एक साल पहले प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सर्वे का कार्य किया गया था। अब विभागीय निर्देश के आलोक में सर्वे सूची में शामिल किए गए लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। शनिवार तक करीब 6201 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। प्रखंड के सभी पंचायतों में सर्वे सूची में शामिल लोगों का प्रतिनियुक्त कर्मी के द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। प्रखंड में 29 हजार 978 लाभुकों का नाम सर्वेक्षण के दौरान आवास विहीन के रूप में सामने आया था। इतनी अधिक संख्या में लाभुकों का नाम सामने आने के बाद विभागीय स्तर से वरीय पदाधिकारियों द्वारा बीडीओ को जांच का निर्देश दिया गया। मिले निर्देश के आलोक में बीडीओ विवेक रंजन सभी पंचायतों के लिए अलग-अलग कर्मियों को प्रतिनियुक्त करके सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.