लखीमपुरखीरी, मई 1 -- लखीमपुर। प्रदेश सरकार ने गन्ना सर्वे की नीति जारी कर दी है। एक मई से गन्ना सर्वे शुरू होगा और 30 जून को समाप्त किया जाएगा। सर्वे के सभी आंकड़े ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। जीपीएस के माध्यम से सर्वे करना होगा। सर्वे करने जो टीम जाएगी उसकी लोकेशन जीपीएस से दर्ज होगी। मौके पर जाकर कर्मचारी किसान के खेत का पूरा विवरण दर्ज करेंगे। इसकी मॉनीटरिंग भी लगातार की जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि गन्ना सर्वेक्षण एक मई से शुरू हो रहा है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के लिए चीनी मिल वार टीमें गठित की गई हैं। चीनी मिल अधिकारियों, आईटी जानकारों के साथ बैठक की गई। बैठक में सर्वे को लेकर रणनीति तय की गई। सर्वे की शुरुआत एक मई से होगी। 30 जून तक सर्वे पूरा करना है। सर्वेयर गांवों में जाकर एक-एक किसान के गन्ना का सर्वे कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.