प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज। जगह-जगह शराब की दुकानों के खुलने के कारण होने वाले विवाद को देखते हुए अब नई व्यवस्था लागू की जाएगी। अगले वित्तीय वर्ष में शराब की दुकानों को खोलने से पहले उसका सर्वे कराया जाएगा और इसके बाद नए सिरे से दुकानों का व्यवस्थापन कराया जाएगा। जिसमें यह देखा जाएगा कि शराब की दुकानों को धार्मिक स्थलों के पास न खोला जाए। दरअसल हर साल शराब की दुकानों को खोलने के बाद मामले होते हैं। पिछले दिनों ही जिले में एक मामला आया। कांग्रेस नेता मुकुंद तिवारी ने डीएम मनीष कुमार वर्मा से मिलकर रसूलाबाद घाट पर दी गई देसी शराब की दुकान को हटाने की मांग की। जिसके बाद डीएम ने आबकारी अधिकारी को पत्र भेजकर दुकानों को हटाने के लिए निर्देश दिए। आबकारी विभाग के अफसरों का कहना है कि शराब की दुकानों के व्यवस्थापन के बाद इसे हटाने में समस्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.