बलरामपुर, जनवरी 22 -- तुलसीपुर। स्थानीय चीनी मिल तुलसीपुर सभागार में गन्ना सर्वे कार्मिकों के लिए गन्ना किस्म पहचान संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रहे। करीब दो घंटे तक चली बैठक में गन्ना उत्पादन, किस्मों की पहचान और सर्वे की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राकेश वर्मा, सहकारी गन्ना विकास समिति सचिव राजेश, यूनिट हेड आरएस प्रसाद, मुख्य प्रबंधक गन्ना ओमपाल यादव, एचआर मैनेजर आशीष प्रताप सिंह सहित गन्ना पर्यवेक्षक एवं चीनी मिल के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...