सुल्तानपुर, जनवरी 16 -- लंभुआ, संवाददाता। घर पर अकेली महिला के पास कुछ महिलाएं पहुंचीं और बोली कि आधार कार्ड का सर्वे करने आए हैं और जबरन घर में घुस गईं तथा महिला की पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोरगुल पर किसी तरह महिला की जान बची। पीड़ित महिला की तारीफ पर पुलिस ने चारों आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र की पूरनपुर की महिला अंतिमा ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत करवाया कि वह आठ जनवरी को दोपहर में अपने घर पर मौजूद थीं। तभी करमचंदपुर थाना मोतिगरपुर की सुमन, आंचल तथा उनके साथ दो अज्ञात महिलाएं घर पर आ गईं और बोली कि हम लोग आधार कार्ड का सर्वे करने आए हैं और आधार कार्ड मांगने लगीं। आधार कार्ड लाने जब घर के अंदर गईं तो उपरोक्त सभी महिलाएं घर के अंदर घुस आई और में दरवाजा बंद करके मारने लगीं। जिससे ...