घाटशिला, फरवरी 8 -- बहरागोड़ा महाविद्यालय के शिक्षा संकाय में एएसईआर-23 के द्वारा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सदस्यों ने रिपोर्ट की प्रति और सक्रिय सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र बहरागोडा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बालाकृष्ण बेहरा को प्रदान किया गया। शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार को नोडल अधिकारी एवं एएसईआर सर्वे में सक्रिय समन्वयन के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सर्वे करने वाले विधार्थी सत्र 2021-23 एवं 2022-24 के विधार्थियों के योगदान के लिए प्राचार्य, विभागाध्यक्ष और एएसईआर के सदस्य शैलेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, पंकज कुमार पाण्डेय और शिक्षा संकाय के शिक्षकों के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही, कैपिसिटी बिल्डिंग एवं स्वरोजगार और कौशल विकास के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान झारखंड के 14-18 वर्ष के बच्चों में शि...