वाराणसी, जुलाई 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीसर्वेश्वरी समूह अघोरेश्वर महाप्रभु की संतान है। हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलकर जनसेवा पूरी निष्ठा से करें। ये बातें समूह के अध्यक्ष बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम ने शुक्रवार को कहीं। वह गुरु पूर्णिमा के उलपक्ष्य में आयोजित सर्वेश्वरी समूह के 64वें अखिल भारतीय अधिवेशन के तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को अध्यक्षीय संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी को पद लोलुपता और अहंकार का त्यागकर, अपने कर्त्तव्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। संस्था के मंत्री डॉ. एसपी. सिंह ने सम्मेलन का संचालन करते हुए जनसेवा कार्यक्रमों की जानकारी दी। पृथ्वीपाल ने संस्था द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों का विवरण पेश किया। संयुक्त मंत्री अरविंद कुमार ने संस्था के गत वर्ष हुए दिवंगत सदस्यों कि सूची पढ़ी। बाबा औघड़ गुरुपद संभव ...