रांची, जुलाई 17 -- बुंडू, संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-2025 में बुंडू नगर पंचायत को झारखंड के आशाजनक स्वच्छ शहर में प्रथम पुरस्कार मिला है। 10 लाख से कम आबादीवाले शहरों में झारखंड के जमशेदपुर को तीसरा पुरस्कार मिला है। गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति ने जमशेदपुर को पुरस्कृत किया गया। जबकि बुंडू को केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पुरस्कृत किया। बुंडू नगर पंचायत की ओर से नगर प्रशासक शुभम पोद्दार ने पुरस्कार ग्रहण किया। ज्ञात हो कि इससे पहले भी दो बार बुंडू नगर पंचायत को स्वच्छ सर्वेक्षणों में पुरस्कृत किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.