बगहा, फरवरी 12 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय भोला जी मेमोरियल टी - 20 टूर्नामेंट में गुरुवार को क्वार्टर फाइनल का मुकाबला सर्विस क्लब मोतिहारी और गोपालगंज की टीम के बीच खेला गया। नगर के बाद रमना मैदान में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्विस क्लब मोतिहारी की टीम ने वरुण कुमार के 72 रनों की बदौलत 8 विकेट खोकर 156 रन बनाया। दूसरी पारी में गोपालगंज की टीम 86 रनों पर ऑल आउट हो गई। कोई भी खिलाड़ी 20 रन नहीं बन सका। मोतिहारी की ओर से बादल कुमार ने 16 रन देकर चार विकेट लिए। मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व क्रिकेटर इमानुल हक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को साराहा। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरुण कुमार को दिया गया। मौके पर भोला जी फाउंडेशन के अध्यक्ष जिया इकबाल, सचिव आसिफ इकबाल, इकबाल सबा, महेन्द्र प्रसाद कोतैबा केसर आ...