मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- सर्विसेज क्लब में अध्यक्ष जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया। बुधवार को प्रकाश चौक स्थित सर्विसेज क्लब में नवनिर्मित पिकलबॉल कोर्ट के उद्घाटन अवसर पर डीएम ने कहा कि पिकलबॉल कोर्ट खेल बहुत ही लोकप्रिय है। सचिव/ एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने कहा कि खेल से तन-मन स्वस्थ होता है व सभी का सर्वांगीण विकास होता है। उपाध्यक्ष अमित गर्ग ने कहा कि यह खेल बच्चों व युवाओं में विशेष रूप से लोकप्रिय है। इससे खेलों के प्रति व क्लब के प्रति युवा वर्ग का रूझान बढ़ेगा। इस दौरान एड. उमेश गोयल, भुवनेश गुप्ता, एड. अनिल आनन्द, निष्काम गर्ग, देवेन्द्र कुमार गर्ग, परमेन्द्र कुमार, अमित अरोरा, आयुष गुप्ता, प्रदीप गोयल, अशोक सरीन, डा. डी.एस. मलिक, विजय ...