नैनीताल, नवम्बर 4 -- नैनीताल। इस बार कार्तिक पूर्णिमा आज यानि बुधवार को मनाई जाएगी। आचार्य पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि इस पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है, इस दिन भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसीलिए भगवान भोलेनाथ को त्रिपुरारी भी कहा जाता है। बताया कि आज ही के दिन श्री हरि विष्णु मत्स्य अवतार के रूप में प्रकट हुए थे। भगवान कार्तिकेय और वृंदा का जन्म हुआ था। इस बार कार्तिक पूर्णिमा खास बनने जा रही है इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग बन रहा है। यह दोनों ही योग 4 नवंबर की दोपहर 12.34 बजे से प्रारंभ होकर 5 नवंबर की सुबह तक रहेंगे। इस दिन पूर्णिमा तिथि 30 घड़ी 42 पल अर्थात शाम 6.49 बजे तक रहेगी। अश्विनी नामक नक्षत्र सात घड़ी 50 पल अर्थात प्रातः 9:40 बजे तक है। सिद्धि योग 12 घड़ी 20 पल अर्थ...