मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। किशन कुमार ने सर्वाधिक अंकों के साथ राज्यस्तरीय गायत्री मेमोरियल रैपिड चेस चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है। मुजफ्फरपुर क्लब के सभागार में रविवार को खेले गये अंतिम व आठवें चक्र की समाप्ति के बाद दिव्यांशु कुमार दूसरे, शुभम कुमार तीसरे, अनिकेत रंजन चौथे, तेज शांडिल्य पांचवें, मिनाजुल होदा छठे, अवय शर्मा सातवें, यतार्थ नथानी आठवें, वैभव कुमार नौवें व पवन सिंह दसवें स्थान पर रहे। मुजफ्फरपुर जिला चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष विमोहन, इंटनेशनल चेस मास्टर नीरज मिश्रा व गायत्री मेमोरियल ट्रस्ट के कार्यकारी सचिव संजय श्रीवास्तव ने बारी-बारी से एक से दसवें स्थान पर आने वाले विजेताओं को ट्रॉफी व नकद राशि प्रदान की। संचालन जिला चेस एसोसिएशन के सचिव राजीव रंजन झा व धन्यवाद राघवेंद्र कुमार ने किया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.