मैनपुरी, अप्रैल 7 -- क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दिलीपपुर नरौनी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बीईओ कपूर सिंह परिहार ने कहा कि बच्चों के अंदर संस्कार पैदा करने का काम शिक्षक को करना चाहिए। बच्चे संस्कारवान होंगे तो वह शिक्षा ग्रहण करने के बाद समाज के लिए उपयोगी साबित होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंगठन के जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे कॉन्वेंट विद्यालयों के बच्चों से कम नहीं हैं। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के गोविंद पांडेय ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। शासन द्वारा उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम का संचालन नृपेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर कायम सिंह, अश्वनी बघेल, सोमदेव शर्मा, शैलेंद्र सिंह चौहान, डा. राजवीर सिंह, रजनीश कुमार, आुराग वैश्य, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.