सासाराम, जनवरी 8 -- सासाराम, एक संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले की 12000 बालिकाओं को एचपीवी टीके लगाये जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में टीके की डोज उपलब्ध कराये गये हैं। विदित हो कि जिले में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण से बचाव अभियान के तहत एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नौ से 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी टीके लगाये जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...