रामगढ़, मार्च 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि सर्वाइकल कैंसर के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए इनरव्हील क्लब रामगढ़ की ओर से शहर में कार रैली निकाली गई। कार रैली थाना चौक स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर पटेल चौक पहुंचकर समाप्त हुई। श्री संकट मोचन मंदिर के समीप क्लब अध्यक्ष पिंकी पोद्दार ने हरा झंडा दिखाकर कार रैली को विदा किया। रैली झंडा चौक, मेन रोड़, सुभाष चौक, ब्लॉक चौक होते हुए पटेल चौक पहुंचकर समाप्त हुई। मौके पर लोगों को बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के गले का कैंसर होता है। यह तब होता है, जब सर्विक्स की परत में असामान्य कोशिकाएं विकसित होने लगती हैं। कैंसर के सामान्य लक्षणों में असामान्य योनि ब्लीडिंग, मासिक धर्म के बीच ब्लीडिंग, मल और मूत्र त्याग करते समय ब्लीडिंग हो सकती हैं। सर्वाइवकल कैंसर से बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.