गोरखपुर, जनवरी 5 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की तरफ से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान एवं टीकाकरण को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सौम्या ने सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग के महत्व के बारे में बताया। कहा कि यह एक सरल जांच है, जिसे पैप टेस्ट कहा जाता है और इसमें केवल कुछ ही मिनट लगते हैं। डॉ. जागृति ने एचपीवी टीकाकरण के महत्व, इसकी सुरक्षा एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के बारे में अहम जानकारी दी। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. शिखा सेठ ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है, जबकि यह बड़े स्तर पर रोकथाम योग्य है। बताया कि 25 से 65 वर्ष की सभी महिलाओं को प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार सर्वाइकल कैंसर की जांच अवश्य करानी चाहिए। डॉ. अराधना सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.