सहारनपुर, जुलाई 24 -- सहारनपुर पैरामाउंट स्थित श्री महादेव देवस्थानम मंदिर के लिए नई समिति गठन किया गया। कोई नामांकन प्राप्त न होने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। 2025-26 और 2026-27 के लिए मयंक अरोड़ा को अध्यक्ष, विवेक गर्ग को महासचिव और रमेश चंद शर्मा को कोषाध्यक्ष पद पर चयनित किया गया। ये तीनों पदाधिकारी अपनी सहयोगी कार्यकारिणी का गठन कर मंदिर की सेवाओं का संचालन करेंगे। ट्रस्ट के वर्तमान महासचिव प्रवीण गुप्ता द्वारा कार्यकाल पूर्ण होने पर आगामी दो वर्षों के लिए नई समिति गठन का संदेश साझा किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से संरक्षक मंडल के सदस्यों डॉ. गोकरण दत्त शर्मा, रामजी सुनेजा और राजेंद्र भारती की एक चुनाव समिति बनाई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...