लातेहार, जून 17 -- चंदवा प्रतिनिधि। पथ निर्माण विभाग विश्रागार में मंगलवार को चंदवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुजर उरांव ने की। बतौर मुख्य अतिथि लातेहार जिला सह प्रभारी डॉ लाल अजय नाथ शाहदेव मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत चंदवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र निर्गत किया गया। सर्वसम्मति से असगर खान को पुनः प्रखंड अध्यक्ष चुना है। वहीं उपाध्यक्ष इसरोज राय उर्फ छोटू व गिदयौन खाखा को उपाध्यक्ष, महासचिव के पद पर कैलाश बैठा, बालजी उरांव, अरुण भारती, मनोज पासवान, नौशाद खान, करनलूस एक्का, मंजू देवी, शीश आलम, मुस्ताक खान को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही साथ चंदवा प्रखंड के दोनों मंडल अध्यक्ष को भी मनोनयन कर नियुक्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। लक्ष्मण साहू को चंदवा पश्चिमी ...