रामपुर, जनवरी 26 -- राष्ट्र सेविका समिति की विभाग संयोजक निवेदिता मित्तल ने कहा कि सशक्त राष्ट्र और समृद्ध समाज के लिए आवश्यक है कि सामाजिक भेदभाव और जात-पांत के भेद को दूर कर समाज को एकजुट किया जाए। यही हिंदू संस्कृति है और यही सामाजिक विरासत। वह कृष्णा बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। कृष्णा बस्ती स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता निवेदिता मित्तल, शिक्षिका डॉ मोनिका शर्मा और आरएसएस के जिला सह कार्यवाह अरूण कुमार सिंह ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सांई सेकेंड्री स्कूल एवं आनंद कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दिशा शर्मा की शिव स्तुति ने सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति से ओतप्रोत यह कार्यक्रम दर्शकों में उत्साह का संचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.