सहारनपुर, मार्च 19 -- देवबंद बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने रोहाना टोल प्लाजा पर उनका स्वागत किया। इस दौरान बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधान सभा चुनाव के लिए सक्रिय होने का आह्वान किया। बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल के मंगलवार को देवबंद के रास्ते सहारनपुर पहुंचे। इस दौरान उनका कार्यकर्ताओं ने रोहाना टोल प्लाजा पर फूलों से स्वागत किया। बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर आमजन के बीच पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि बसपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। मंडल प्रभारी सरफराज राइन और विनोद सहगल का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह, जिला प्रभारी राजेश प्रधान, जिला प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.