लखनऊ, जनवरी 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में समाज कल्याण विभाग के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में अब देश के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग्स स्कूलों की श्रेष्ठ कार्य प्रणाली अपनाई जाएंगी। बोर्डिंग्स स्कूलों की शिक्षण पद्धति, छात्र देखभाल प्रणाली, हॉस्टल प्रबंधन और प्रशासनिक कार्य प्रणाली को अपनाया जाएगा। समाज कल्याण विभाग व बोर्डिंग्स स्कूल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएसएआई) के बीच एमओयू किया गया। उत्तराखंड के देहरादून में प्रतिष्ठित बोर्डिंग विद्यालय द दून स्कूल में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बोर्डिंग्स स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। प्रदेश में एससी-एसटी, ओबीसी व अन्य वर्गों के छात्रों को मुफ्त आवासीय शिक्षा देने को 125 सर्वोदय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। जल्द सर्वोदय स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.