बस्ती, नवम्बर 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद में कार्यरत संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के पुलिस वेरीफिकेशन के आवेदन में तकनीकी समस्या सामने आ रही है, जिससे सत्यापन के लिए कर्मचारियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी का कहना है शासन ने निर्देश पर नगर निगमों और नगर पालिकाओं में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारी सहित अन्य कर्मचारियों के पृष्ठभूमि के जांच के लिए आदेश जारी किया गया था। आदेश में स्पष्ट रूप से आउटसोर्सिंग एजेंसियों के भर्ती में प्रक्रिया की भी जांच शामिल है। विभागीय अधिकारियों का कहना है शासन से जारी निर्देश के अनुसार नगर पालिका बस्ती में कार्यरत 322 संविदा और आउसोर्स कर्मचारियों का पुलिस वेरीफिकेशन के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है सर्वर में तकनीकी समस्या के चलते आवेदन प्रकिया...