दिल्ली, फरवरी 19 -- बुधवार सुबह देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स पर अचानक अफरातफरी मच गई। एयरलाइन बुकिंग और चेक-इन सिस्टम से जुड़ा नावीटेयर का सर्वर ठप हो गया। इस तकनीकी गड़बड़ी का असर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई एयरपोर्ट पर देखने को मिला। सुबह 6:45 बजे से 7:28 तक करीब 43 मिनट तक सिस्टम बंद रहा, जिससे चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई। हालांकि, कुछ ही समय में सर्वर सही तरह से काम करने लगा और सेवाएं बहाल हो गईं।IGI एयरपोर्ट पर लग गई लंबी लाइन दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर हालात सबसे ज्यादा खराब दिखे। चेक-इन काउंटर सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। एयरलाइन स्टाफ को मैन्युअली यात्रियों की एंट्री करनी पड़ी, जिससे लंबी लाइन गई। कई यात्रियों ने शिकायत की कि धीमी प्रक्रिया और काउंटरों पर भ्रम की स्थिति के कारण उनकी फ्लाइट छूट गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.