मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक सुरक्षा कोषांग का सर्वर काम नहीं करने से सामाजिक सुरक्षा के पेंशन लाभुकों का ई केवाइसी नहीं हो पा रहा है। लाभुक सीएससी सेंटर व वसुधा केन्द्र का चक्कर काट रहे हैं। विभाग ने दिसंबर से ही सीएससी केन्द्र, वसुधा केन्द्र से केवाईसी की अनुमति दी है। कुढ़नी चढ़ुआ के सीएससी सेंटर के संचालक सुशील कुमार ने बताया कि विभाग ने लाभार्थियों की सहूलियत के लिए यह व्यवस्था दी है, मगर सर्वर की परेशानी दूर नहीं की गई। इससे लाभुक भीषण ठंड में सीएससी का का चक्कर काट रहे हैं। जिप सदस्य प्रियंका कुमारी ने बताया कि व्यवस्था दुरुस्त करने पर विभाग को गंभीरता से सोचना चाहिए। पेंशन लाभुक शंभू राय, कुंती देवी, धनमंती देवी, बतहु पंडित आदि ने बताया कि दो दिनों से निराश लौट रहे हैं। अब नए वर्ष में पेंशन ...