गोरखपुर, फरवरी 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू के पूर्व अध्यक्ष स्व. दिनेश चंद श्रीवास्तव की स्मृति में फैस एसोसिएशन की ओर से सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्री चित्रगुप्त मंदिर सभागार में किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी धर्मेंद्र सिंह और रतनपाल सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने दिनेश चंद श्रीवास्तव के छात्र जीवन में आए संघर्षों और उनके सशक्त व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...