रांची, फरवरी 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। विधानसभा के बजट सत्र के पूर्व स्पीकर की भूमिका को लेकर भाजपा ने नाराजगी जतायी है। स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने नेता प्रतिपक्ष की गैरमौजूदगी को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि बिना नेता प्रतिपक्ष के सदन का संचालन सुचारू रूप से करना कठिन होता है और इससे आसन को भी असुविधा होती है। उनके इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने स्पीकर के बयान को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि भारत में संसदीय प्रणाली की एक व्यवस्थित संरचना है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष का विशेष संवैधानिक महत्व होता है। स्पीकर की आवाज पूरे सदन की आवाज मानी जाती है और संविधान निर्माताओं ने इस पद की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की परिकल्पना की थी। कई ऐतिहासिक फैसलों में सर्वोच्च न्याया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.