सीवान, जनवरी 14 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। फाइलेरिया मुक्त समाज के उद्देश्य से जिले में आगामी 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी। अभियान के प्रभावी व सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि एमडीए अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता व आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। फाइलेरिया उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक सामूहिक प्रयास है। इसे जन-आंदोलन का रूप देना होगा। सभी विभागों को अपने-अपने स्तर से जिम्मेदारी निभाने व व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।...