बदायूं, जनवरी 14 -- बदायूं। सर्राफ की दुकान से चोरी व टप्पेबाजी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। मामले में एक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला उघैती थाना के कस्बा उघैती का है। यहां के रहने वाले सर्राफा कारोबारी शिवकांत शर्मा की दुकान से 23 नवंबर 2025 को एक व्यक्ति टप्पेबाजी कर कीमती जेवरात लेकर फरार हो गया था। इसके करीब 15 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरी की तलाश शुरू की थी। कई दिनों तक चली छानबीन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना का सफल अनावरण किया। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवर, नकदी और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की...