पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत,संवाददाता। सर्राफा की दुकान में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सर्राफा व्यापारी की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस मारपीट करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। इस मामले में आरोपी युवक ने भी अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहतसिम खान निवासी शिवम रस्तोगी पुत्र स्वर्गीय दिनेश कुमार रस्तोगी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।जिसमें कहा गया कि उसकी कोतवाली क्षेत्र के जमुनी चौराहे के समीप रस्तोगी ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। 7 फरवरी को सुबह 10 बजे उसकी दुकान पर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आसफजान निवासी विशाल रस्तोगी पुत...