रामपुर, जनवरी 31 -- शाहबाद। शाहबाद के एक होटल में सर्राफा कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें व्यापार में आड़े आ रहीं समस्याओं को उठाया गया। उन्होंने कहा कि ग्राहक सर्राफा कारोबारियों को परेशान कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोषाध्यक्ष केशव गुप्ता ने बताया कि रेट बढ़ने के कारण ग्राहक दस-दस सालों के बाद गिरवी छुड़ाने आ रहे हैं और कारोबारियों को परेशान कर रहे हैं। भारत स्वर्णकार सेतु नामक संगठन ने नगर के सर्राफा व्यापारियों से उनके साथ जुड़ने का आह्वान किया है। इस बैठक में सुरेश बाबू गुप्ता, मुकेश चंद्र गुप्ता, सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष सोहन लाल रस्तोगी, कैलाश चंद्र गुप्ता, अभय गुप्ता, अनिल रस्तोगी, राजकुमार रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, राहुल रस्तोगी, सौरभ रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, सुरेश रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी आदि शामिल रह...