फिरोजाबाद, अगस्त 10 -- थाना लाइनपार क्षेत्र में सर्प दंश की शिकार महिला ने ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। शिव नगर निवासी 55 वर्षीय रानी देवी पत्नी किशन लाल रविवार सुबह घर पर काम कर रही थी। उसी दौरान उसे सर्प ने डंस लिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके गिरते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। चीख पुकार सुन मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। चिकित्सक ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया, लेकिन महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सक ने उसकी बांह पर बंधी हुई पट्टी को खोल दिया। इसके बाद इंजेक्शन लगते ही उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.