गुमला, जुलाई 20 -- गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के लेहा गांव की 10 वर्षीय खुशी कुमारी सर्पदंश की शिकार हो गई। बच्ची अपने परिवार के साथ खेत में धान रोपने गई थी। इसी दौरान पानी में छिपे एक सांप ने उसे हाथ में काट लिया। सर्पदंश के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजन पहले घाघरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल गुमला पहुंचे। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया और बच्ची की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। समय पर इलाज मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई। मो. सदाम तीन दिनो से लापता गुमला। जिला मुख्यालय के गौस नगर निवासी मो. सदाम तीन दिनों से लापता हैं। पत्नी रेहाना परवीन ने गुमला थाना पहुंच कर लिखित आवेदन देकर पति की खोजबीन की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसा, 17 जुलाई को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मो. सदा...