प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- कुंडा, संवाददाता। खेत की रोपाई के लिए पानी भरने के दौरान सर्पदंश से युवक की मौत के बाद शव दफनाने पर विवाद हो गया। कुछ लोग कब्र खोदने के दौरान जमीन को लेकर विवाद करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बातचीत के बाद दूसरी जगह शव दफन कराया। बाघराय थाना क्षेत्र के सिया बरेज गांव निवासी मेवालाल यादव का छोटा बेटा 22 वर्षीय महेन्द्र कुमार यादव शनिवार सुबह धान की रोपाई के लिए खेत में पानी भर रहा था। तभी उसे सांप ने डस लिया। परिजन उसे प्रयागराज ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए और शव दफनाने के लिए बाग मे कब्र खोदने लगे। तभी गांव के रामलाल यादव जमीन आबादी की बताकर वहां कब्र खोदने का विरोध करने लगे। दूसरी जगह भी कब्र खोदने से मना किया तो दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.